4 जनवरी 2025 शनिवार : कैसा बीतेगा आपका आज का दिन जाने अपना राशिफल

 4 जनवरी 2025 शनिवार : कैसा बीतेगा आपका आज का दिन जाने अपना राशिफल


मेष

आज माता का एकाएक स्वास्थ्‍य खराब हो सकता है, लापरवाही न करें। दूर से दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यर्थ दौड़धूप होगी। विवाद से स्वाभिमान को चोट पहूंच सकती है। काम में मन नहीं लगेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आय में निश्चितता रहेगी। किसी भी कार्य में जोखिम न लें।

वृषभ

आज पत्नी के भाग्य का साथ आपको मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। लाभ देगा। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि में जल्दबाजी न करें। नौकरीपेशा को लाभ होगा।

मिथुन

दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नए काम करने का मन बनेगा। दूर यात्रा की योजना बनेगी। व्यापार से लाभ होगा। नौकरी में चैन रहेगा। आज घरेलू कार्य में फिजूलखर्ची ज्यादा होगी। शत्रु भय बना रहेगा। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। बाहरी कार्य में जोखिम न लें।

कर्क

आज कारोबार में अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ने के योग हैं। कोई बड़ी समस्या का अंत हो सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। लेन-देन में सावधानी रखें।

सिंह

आज प्रॉपर्टी को लेकर कोई बड़ा खर्च एकाएक सामने आएगा। अचानक कर्ज लेना पड़ सकता है। कुसंगति से बचें। कार्यस्थल पर किसी बाहरी व्यक्ति के काम की जवाबदारी न लें। स्वयं के काम पर ध्यान दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। विवाद को बढ़ावा न दें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यापार ठीक चलेगा। कार्यकुशलता कम होगी।

कन्या

व्यावसायिक यात्रा आज सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। अचानक धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। संतान के भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार मनोनुकूल रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी न करें। घर के छोटे सदस्यों संबंधी चिंता रहेगी।

तुला

आज व्यापार में नई कार्य योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। धनहानि हो सकती है। सावधानी आवश्यक है। थकान महसूस होगी।

वृश्चिक

नौकरीपेशा को कार्यस्थल पर लाभ के अवसर हाथ आएंगे। अविवाहितों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। संतान को शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय सताएगा। व्यापारी वर्ग को चिंता तथा तनाव रहेंगे। तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। किसी जानकार व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे।

धनु

पिता के स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। परिवार में विवाद से क्लेश हो सकता है। रुपये-पैसे के लेन-देन में जल्दबाजी न करें। पार्टनरों से कहासुनी हो सकती है। बाहरी कार्य में भागदौड़ होगी। व्यवसाय ठीक-ठीक चलेगा। दूसरे क्षेत्र से आय बनी रहेगी। लाभ के लिए अतिरिक्त प्रयास करेंगे।

मकर

आज की आस-पास के क्षेत्र की व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि अपमान हो। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। निवेश सोच-समझकर करें। नौकरी में चैन रहेगा। मित्रों तथा परिवारजन का सहयोग मिलेगा।

कुंभ

आज नौकरी में अतिरिक्त अधिकार मिल सकते हैं। घर में सुख के साधन जुटेंगे। भूमि व भवन खरीदी संबंधी नई योजना बनेगी। कारोबार में बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। पत्नी के भाग्य का साथ मिलेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। माता के स्वास्थ्‍य संबंधी चिंता बनी रहेगी। किसी कार्य में आशंका व कुशंका रहेगी। बाहरी कार्य में बाधा संभव है। मन में उत्साह बना रहेगा।

मीन

व्यापार में अपने विवेक का प्रयोग करेंगे, तो समस्याएं कम होंगी। संतान को शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय बना रहेगा। कारोबार की यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। किसी बड़े व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरीपेशा को धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ